{"_id":"595bdf6e4f1c1bf5078b472c","slug":"141499193198-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा, रातभर रखा और सुबह छोड़ दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ा, रातभर रखा और सुबह छोड़ दिया
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दुबहर क्षेत्र की पुलिस ने एक लग्जरी वाहन जायलो को सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शिवरामपुर घाट से पकड़ा और दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। रातभर बैठाने के बाद सुबह पुलिस ने ये कहते हुए छोड़ दिया कि वाहन की तलाशी ली गई, कुछ मिला नहीं। ऐसे में चर्चा है कि यदि शराब मिली ही नहीं तो रातभर दो लोगों को बैठाने के साथ वाहन को थाने परिसर में रखने का क्या औचित्य है! कहीं न कहीं मामले की लीपापोती में जुटी है पुलिस।
शराब के शक में पुलिस ने उक्त कार्रवाई की। लेकिन पुलिस ने कहा कि मिला कुछ नहीं। सूत्रों का कहना है कि जायलो कार में हरियाणा निर्मित शराब काफी पैमाने थी। कार्रवाई भी होती, लेकिन आरोपी की ऊंची पहुंच के कारण ऐसा हो नहीं पाया। इस सिलसिले में जब दुबहर एसओ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शिवरामपुर घाट से एक जायलो कार सहित दो लोगों को शराब ले जाने के शक में पकड़ा गया था। रातभर क्यों वाहन सहित दो लोगों को बैठाया गया था। इस सवाल पर उन्होंने फोन काट दिया। मालूम हो कि श्रीरामपुर गंगा घाट से होकर अवैध शराब की तस्करी इन दिनों जोरों पर है। शराब माफिया इस रास्ते को सेफ जोन मानते हुए बिहार पहुंचाने के लिए लग्जरी वाहनों का प्रयोग करते हैं। जिससे किसी को शक न हो।