फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   14 VDO ko karan batao notice

12 ब्लाकों के 14 वीडीओ को कारण बताओ नोटिस

Fri, 17 Feb 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 17 Feb 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
14 VDO ko karan batao notice
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने पर डीआरडीए के पीडी ने 12 ब्लाकों के 14 ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसको लेकर विभाग में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन



जिले में कुल 6079 प्रधानमंत्री आवास का आवंटन किया गया है। इसमें सामान्य के लिए 1139, अनुसूचित जाति के लिए 3424, अनुसूचित जनजाति के लिए 728 व अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 788 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष कार्रवाई के लिए ब्लाकों के माध्यम से ग्रामवार लक्ष्य भी तय कर दिया गया।
विज्ञापन



भारत सरकार की ओर से जारी सूची में अंकित लाभार्थियों का सत्यापन कर ग्राम पंचायत स्तर से पत्रावली तैयार कर स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय भेजी जानी थी। लेकिन दो माह बाद भी 12 ब्लाकों के कई गांवों की पत्रावली डीआरडीए कार्यालय में नहीं पहुंची। अधिकारियों की मानें तो एक ग्राम पंचायत अधिकारी के जिम्मे कई गांव आवंटित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पत्रावली उपलब्ध होने पर ही लाभार्थियों का पंजीकरण कर स्वीकृति का कार्य किया जा सकेगा। लेकिन 14 ग्राम पंचायत अधिकारियों की ओर से पत्रावली प्रस्तुत नहीं करने के कारण स्वीकृति का कार्य बाधित हो रहा है। इस लापरवाही पर पीडी ने इन ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। बताया है कि स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed