फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फालोअप पति समेत छह के विरूद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज

फालोअप पति समेत छह के विरूद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
फालोअप पति समेत छह के विरूद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज
गड़वार। थाना क्षेत्र के धनौती गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। मृतका के पिता शिवबचन राम के तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा निवासी शिवबचन राम की पुत्री किरन देवी का विवाह गड़वार थाना के धनौती गांव निवासी प्रकाश चंद्र राम के साथ हुआ था। मृतका के पिता का आरोप है कि पति प्रकाश चंद्र के साथ भसुर ईश्वर चंद्र, जेठानी गुडिया देवी ने दूध में जहर देकर मेरी पुत्री की हत्या कर दिया और साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगा दिया। इसके बाद हम लोगों को मौत की सूचना दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में पति समेत छह के विरूद्घ मुकदमा दर्ज किया और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति प्रकाश का कहना है कि भोर में पत्नी की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए बलिया ले जा रहा था। इसीबीच उसकी रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद बाहर ही बाहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर पति समेत छह लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed