{"_id":"5a32b9464f1c1b95188b9c3e","slug":"131513273670-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक उपभोक्ता हुए ठगी के शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक उपभोक्ता हुए ठगी के शिकार
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मनियर। पूर्वांचल बैंक के शाखा मनियर से एक उपभोक्ता के बुधवार को पैसे निकालने के बाद उचक्कों द्वारा ठगी का शिकार होने का मामला प्रकाश में आया है। उपभोक्ता ने ठगी की शिकायत बैंक मैनेजर से की। बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार्रवाई में जुटी।
मनियर ब्लाक के सुल्तानपुर नई बस्ती निवासी सुरेंद्र राजभर पुत्र सरल राजभर का उक्त बैंक से अपने खाता संख्या 3309241899 से 35 हजार रुपये सरकारी आवास निर्माण के लिए बुधवार को निकाला। तभी दो व्यक्ति मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र राजभर से बैंक परिसर में ही खुले पैसे देने की मांग की। सुरेंद्र राजभर ने उन दोनों से अपने निकाले पैसे को गिनने के लिए दे दिया। पैसे गिनने के बाद खुदरा पैसे देने को कहा। पैसा गिनते वक्त दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने बड़ी चालाकी से 15हजार ले लिए और उसे 20 हजार वापस कर दिया। घर जाने के बाद जब सुरेंद्र राजभर ने पुन: पैसे गिनवाए तो उसमें 15 हजार कम मिले। वह पुन: पूर्वांचल बैंक आया और शाखा प्रबंधक भीमा प्रसाद यादव को घटना से अवगत कराया। शाखा प्रबंधक बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तथा दो संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो निकलवाया। शाखा प्रबंधक ने मनियर थाने पर घटना से संबंधित लिखित शिकायत थानाध्यक्ष मनियर शेर सिंह तोमर को दिया। थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।