फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आग से 19 झोपड़ियां व एक बाइक राख, पांच बकरियां मरी

आग से 19 झोपड़ियां व एक बाइक राख, पांच बकरियां मरी

Sun, 14 Apr 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
आग से 19 झोपड़ियां व एक बाइक राख, पांच बकरियां मरी
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के एकसार हरिजन बस्ती में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 19 रिहायशी झोपड़ियां, एक बाइक जल गई। इस घटना में पांच बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एकसार गांव के हरिजन बस्ती के लोग काम करने गए थे। इस दौरान मनु राम की झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर मनु राम की एक झोपड़ी सहित बगल के सुरेश राम की दो झोपड़ी, एक बाइक राख हो गई। जबकि तीन बकरी और दो बकरी के बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। इसके अलावा मायाराम की दो झोपड़ी, देवराम की तीन झोपड़ी, हरिद्वार राम की दो झोपड़ी, मुन्ना राम की दो झोपड़ी, बद्दु राम की दो झोपड़ी, स्वामी नाथ की चार झोपड़ी जलकर राख हो गई। इसके साथ ही झोपड़ी में रखा अनाज सहित लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed