{"_id":"5c8bea29bdec22145b20ddbf","slug":"121552673321-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुब्बारा फोड़ने को लेकर भिड़े, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुब्बारा फोड़ने को लेकर भिड़े, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव में गुरुवार की रात गुब्बारा फोड़ने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्ष से जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसमें दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा घायल को निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।
हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया निवासी ललन पटेल के पुत्र जितेंद की बारात बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव निवासी जगदीश पटेल के घर रात आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच कार्यक्रम स्थल पर लगे गुब्बारे को एक युवक ने गिट्टी से फोड़ना शुरू किया। जिसके बाद गिट्टी एक बाराती को लग गई। इस दौरान दोनों तरफ से कहासुनी होते होते ईंट पत्थर व लाठी डंडा चलना शुरू हो गया। इससे सहतवार निवासी विशाल कुमार (14) पुत्र त्रिलोकी एवं मनियारी जसाव निवासी अमित (8) घायल हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की देखरेख में जयमाल हो सका और भी अन्य शादी की रस्में पूरी हुईं।