{"_id":"5c0410e0bdec2241c1712fe3","slug":"121543770336-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसे में तीन घायल, एक वृद्घ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सड़क हादसे में तीन घायल, एक वृद्घ की मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। शाहमुहम्मदपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खेल रहे मासूम को रौंद दिया वहीं पतनारी गांव में स्कॉर्पियो की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सुल्तानपुर में ट्रैक्टर के हल की चपेट में आकर घायल किसान ने भी दम तोड़ दिया।
रसड़ा संवाददाता के अनुसार पकवाइनार-चंद्रवार मार्ग पर स्थित शाहमुहम्मदपुर गांव के सामने रविवार की शाम को धर्मराज सिंह का पांच वर्षीय पुत्र रौनक घर के सामने सड़क की पटरी पर खेल रहा था। इसी बीच पकवाइनार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को रौंद दिया। मासूम की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दो पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र रौनक था। हादसे के बाद चालक पिकअप के साथ नगरा की तरफ भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी।
बांसडीह संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी शिवनाथ राम 58 शनिवार की रात को दियारा से खेत से वापस आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में ट्रैक्टर में लगे हल की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में ट्रैक्टर मालिक ने घर वालों को सूचना देकर उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर आ गए और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार की शाम हुए सड़क हादसाें में एक वृद्ध की मौत हो गई और एक अन्य वृद्ध और बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। घायलों की गंभीर स्थिति के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली घटना पतनारी ग्राम के सामने हुई, जहां एक साइकिल सवार वृद्ध पतनारी निवासी रामप्यारे शर्मा (70) सड़क से होकर जा रहा था कि सामने से आ रहे अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
उधर, उभांव- सिकंदरपुर मार्ग पर हल्दी रामपुर के पास सायं खेत से काम कर लौट रहे वृद्ध रतन राजभर (80) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर लहूलुहान हो गया। लोगों की मदद से वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। वहीं नगर के वार्ड नंबर दो में बंटी (7) खेल रहा था कि इस बीच बाइक ने बालक को टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर पर गिर पड़ा। परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।