फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दिन-दहाड़े जिन्न बाबा स्थान के समीप लूट

दिन-दहाड़े जिन्न बाबा स्थान के समीप लूट

Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दिन-दहाड़े जिन्न बाबा स्थान के समीप लूट
बलिया (सहतवार)। गंगा ओहार से बाइक द्वारा घर आ रहे युवक से सहतवार-रेवती मार्ग स्थित जिन्न बाबा के स्थान के समीप शुक्रवार को दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर 19 हजार 210 रुपये छीनकर फरार हो गए। दिन-दहाड़े हुई इस लूट की घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। युवक ने गांव के ही एक युवक के विरूद्ध नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सहतवार थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी जयप्रकाश राजभर पुत्र देवनाथ राजभर शुक्रवार को अपने गांव के ही मुंडन संस्कार में गंगा घाट गया था। वहां से बाइक द्वारा घर जा रहा था। जैसे ही वह रेवती-सहतवार मार्ग स्थित जिन्न बाबा स्थान के समीप पहुंचा कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवर टेक कर बाइक को रोक दिया। इसके बाद युवक को मारपीट कर उसके पाकेट में रखे रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed