फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   75 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

75 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
75 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के सुखपुरा बेरुआरबारी मार्ग पर मिड्ढा पुलिया के समीप शनिवार की रात स्वॉट टीम ने सुखपुरा पुलिस के साथ मिलकर 75 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब के साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया, जबकि तीन अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे । मुखबिर की सूचना पर स्वॉट प्रभारी रामाश्रय राय एवं सुखपुरा पुलिस के साथ मिड्ढा पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। इस बीच गड़वार की तरफ से सुखपुरा होते हुए बिहार जा रहे एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया । जिसमें 500 पेटी बड़ी बोतल 6600 सीसी तथा 300 छोटी बोतल वाली जिसमें 14400 बोतल शराब बिहार ले जाई जा रही थी। बरामद शराब के साथ संगम यादव निवासी बिलारी थाना सुखपुरा व बब्लू यादव निवासी तिलापुर थाना रेवती को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर तीन व्यक्ति भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed