{"_id":"596ba0794f1c1bb5018b45c6","slug":"11500225657-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी समेत लाखों की चोरी
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अतरौली गांव में शनिवार की रात छत पर चढ़कर दो कमरे से हजारों रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के गहने पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रसड़ा कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी मोहन चौहान प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। जबकि उनका बड़ा लड़का अशोक कुमार परिवार के साथ छत पर सोने चला गया। छोटा लड़का अभिषेक चौहान ससुराल गया हुआ था। इसी बीच देर रात चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ गए और धीरे से सीढ़ियों से आंगन में उतर गए। इसके बाद अभिषेक चौहान का कमरा खोला। जिसमें बक्से में रखे सोने का मंगलसूत्र, दो कील, चेन, चांदी की पैजनी तथा 5000 रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। तत्पश्चात अशोक कुमार चौहान के कमरा खोला। जहां बक्से में रखा सोने की बाली, दो अंगूठी, दो कील पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन परिवार के सदस्याें को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। रविवार की सुबह जब मोहन चौहान शौच के लिए उठे तो कमरा खुला देख अवाक रह गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल सुन छत पर सो रहा अशोक व आसपास के सैकड़ाें लोग इक्कठा हो गए। पीड़ित ने अज्ञात चोेरों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दिया।