{"_id":"6ad681a7a6d795898c0831d9","slug":"in-sultanpur-body-of-a-young-man-found-along-the-railway-tracks-murder-suspected-kanpur-news-c-362-1-ka11011-159113-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर के लिए: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर के लिए: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर दलहन के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे लक्ष्मीपुरवा निवासी ध्रुवराज यादव (45) का शव अर्द्धनग्न हालत में दो हिस्सों में बंटा पड़ा मिला। परिजन ने उनके साथ गए हेल्पर के लापता हो जाने पर उनकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। वहीं, पुलिस ने ट्रेन से हुए हादसे में युवकी की मौत की बात कही।
मूलरूप से सुल्तानपुर के ग्राम बनवई निवासी ध्रुवराज यादव अफीमकोठी स्थित आरा मशीन से लकड़ियां लाकर शहर के होटल, ढाबों और दुकानों में लोडर से सप्लाई करते थे। परिवार में पत्नी विमला, बेटा हर्षित और आराध्या हैं। छोटे भाई दयाशंकर और साले देवतदीन ने बताया कि रविवार शाम वह अपने हेल्पर सुरेश के साथ आरा मशीन से लकड़ी लादकर कल्याणपुर गए थे।
वहां से वापसी में उन्होंने दलहन क्रॉसिंग के पास एक मूंगफली वाले को लकड़ी दी और 2500 रुपये लिए। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सोमवार सुबह ध्रुवराज की पत्नी उन्हें खोजते हुए आरा मशीन पहुंचीं जहां लोडर खड़ा मिला। इसी के बाद परिजन को रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव पड़ा होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे तो शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। उनके पास से रुपये भी गायब थे। जब हेल्पर को फोन मिलाया गया तो उसका फोन भी स्विच ऑफ बताता रहा। ऐसे में परिजन ने हेल्पर पर ही हत्या की आशंका जताते हुए लोडर को लेजाकर आरा मशीन पर खड़ा करने का आरोप लगाया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजन के आरोपों की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।