{"_id":"6ad6814218e72104ba031db4","slug":"three-year-old-girl-who-had-gone-missing-from-home-reunited-with-her-family-thakurdwara-news-c-280-1-smbd1010-100924-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर से गुम हुई तीन साल की बच्ची को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर से गुम हुई तीन साल की बच्ची को परिजनों से मिलाया
Tue, 20 Oct 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर। थाना भगतपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव में घूमती मिली करीब तीन साल की बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को ग्राम बढ़ानपुर अलीगंज में करीब तीन साल की बच्ची अकेले घूमती मिली। बच्ची इतनी छोटी थी कि वह अपने घर का पता नहीं बता पा रही थी और रो रही थी। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक सरोज, महिला उपनिरीक्षक सिमरन और महिला कांस्टेबल सोनम मौके पर पहुंची।
टीम बच्ची को थाने लेकर आई। बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आसपास के गांवों में जानकारी कराई गई और थानों के माध्यम से उसके परिजनों का तलाश शुरू की गई। पुलिस के प्रयासों से कुछ ही समय बाद बच्ची के परिजनों का पता चल गया। परिजनों के थाने पहुंचने पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बच्ची की पहचान कराई गई। इसके बाद बच्ची को उसकी मां और मामा की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
बच्ची की सकुशल वापसी पर परिजनों ने थाना भगतपुर की मिशन शक्ति टीम की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।