{"_id":"5c420ac0bdec224cb044d3fc","slug":"111547832000-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से वार कर युवक को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सवन गांव में शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से वार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को पीएचसी बछईपुर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। बुधवार को किसी बात को लेकर आरोपी युवक टुनटुन उर्फ परवीन को कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर पीट दिया था। जिसे लेकर टुनटुन के पक्ष के लोग आक्रोशित थे। शुक्रवार को बलवंत (22) का अभियुक्त टुनटुन से विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि टुनटुन ने बलवंत को चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को बछईपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई ने युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।