फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छह लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज

छह लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
छह लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज
हल्दी। थाना क्षेत्र के जवहीं दियर गांव में 17 नवंबर की देर रात मछली मारने से रोकने के कारण घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग की गई थी। इसी का आरोप लगाते हुए पीड़ित व्यक्ति ने रविवार को थाने में छह लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस सभी के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जवहीं दियर गांव निवासी राजू ओझा (47) ने रविवार को थाने में छह लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। जिसमें कहा है कि मैं अपने घर पर खाना खा रहा था। इसी बीच मुनेंद्र चौबे बब्बू, लक्ष्मी नारायण चौबे छोटे, चंद्रमोहन चौबे डब्लू, विवेक चौबे, श्यामेष चौबे व अरुण ओझा मेरे घर में घुसकर मुझे मारने लगे। साथ ही मेरे बड़े भाई विनोद ओझा (54) व भाभी आशा ओझा (56) को भी मारे पीटे। शोर मचाने पर जब अन्य लोग इकट्ठा हुए तो ये लोग राइफल, बंदूक व कट्टा से फायर करते हुए भाग गए। कहा कि तुम्हारा भतीजा डब्लू ओझा अगर मुझे मछली मारने से रोका तो सबको हम लोग जान से मार देंगे। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी में इलाज कराया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हल्दी थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक ने बताया कि मछली पकड़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है, घर में घुस कर मारे है और फायरिंग भी किया है। जिसमें मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed