{"_id":"5bd0a5afbdec2269a12fc07e","slug":"111540400559-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में आपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल में आपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। नगर के एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के लिए पूर्ण आपरेशन के बाद मंगलवार की देर शाम एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि निजी चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन में लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को उभांव पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
सीएचसी सीयर पर मंगलवार की सुबह मनसा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर फरसाटार की एक आशा कार्यकर्ता कलावती ने प्रसव कक्ष में दाखिल कराया। आशा कार्यकर्ता मनसा देवी को मऊ ले जाने के बहाने अस्पताल से लेकर चली गई। महिला को सोनाडीह ढाले पर स्थित प्राईवेट चिकित्सालय में ही भर्ती करा दिया। महिला का आपरेशन से स्वस्थ बच्चा पैदा हुआ लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने मनसा देवी की हालत गंभीर देखकर आनन-फानन में उसे मऊ रेफर कर दिया। उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।