फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव

ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव

Wed, 27 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के छाता आसचौरा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृत महिला की शिनाख्त परिजनों ने मौके पर पहुंचकर की। थाना क्षेत्र के मिश्रवली निवासी कमलेश्वर ठाकुर की 28 वर्षीय विवाहिता पुत्री पूजा देवी की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी शैलेश के साथ बीते करीब छह वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार करीब तीन माह पहले पूजा देवी खाना बना रही थी। इसबीच आग की जद में आ गई। जिससे गंभीर रूप से झुलस गई। उसका इलाज तीखमपुर स्थित एक निजि अस्पताल में चल रहा था। पूजा कुछ हद तक ठीक हो गई थी। लेकिन चेहरा बदरंग हो गया था। पुलिस की मानें तो सोमवार की शाम खाना खाने के बाद अपना चेहरा बार बार देख रही थी और कुछ समय बाद घर से गायब हो गई। परिजनों ने रात भर पूजा की खोजबीन की। लेकिन मंगलवार की सुबह पूजा का रेलवे ट्रैक पर शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed