{"_id":"5b1423c24f1c1bfa6e8b6038","slug":"101528046530-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेश्वर हत्याकांड के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनेश्वर हत्याकांड के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया (बलिया)। कस्बा के पश्चिम टोला निवासी मनेश्वर उर्फ छोटे सिंह हत्याकांड के सुुराग के काफी करीब पुुलिस पहुंच चुकी है। 18 वें दिन पुुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या का तार मनेश्वर की ससुराल मधुबनी से जुड़ा बताया जा रहा है। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो पुलिस मामले का जल्द पर्दाफाश कर सकती है। बताया जाता है कि मृतक मनेश्वर की शादी 12 मार्च 2018 को मधुबनी निवासी लल्लन सिंह की बेटी प्रियंका से हुई थी। इस हत्याकांड से जुड़े मधुबनी गांव से तीन-चार लोगों को पुलिस हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए युवकों की निशान देही पर बैरिया पुलिस रविवार को मधुबनी स्थित जूनियर हाई स्कूल के समीप ग्राम समाज के गड्ढ़े में घंटो तलाशी ली। जिसमें से पुलिस को गड्ढ़े से मोबाइल बरामद हुआ। जबकि हत्या में प्रयोग किए गए असलहा की तलाशी ली जा रही थी। कहा जा रहा है कि ग्राम समाज के गड्ढ़े से 10 दिन पूर्व मछली निकाला गया था। हो सकता है गड्ढे के मिट्टी में असलहा दब गया हो। हालाकि पुलिस काफी देर तक असलहों की तलाश में जुटी रही। मालूम हो कि मनेश्वर उर्फ छोटे सिंह की हत्या गत 16 मई को बदमाशों ने उसी के बागीचे में गोली मारकर कर दिया था। जिसमें बैरिया पुलिस ने मृतक मनेश्वर के बड़े भाई धनन्जय सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खुलासा करने में जुटी रही। इस मामले में बैरिया पुलिस अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। यहां तक कि हत्याकांड में फर्जी मोबाइल सिम बेचने वाले दो आरोपियों को जेल भी भेज चुकी है। बावजूद पुलिस मामले के खुलासा के लिए हांफती रही। लेकिन पुलिस रविवार को लगभग हत्यारों के करीब पहुंच गई। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो पुुलिस एक-दो दिन इस हत्याकांड का खुुलासा कर सकती है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच चुकी है। कहा कि कुुछ और सुुराग जुुटाने के बाद शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन