फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime

महिला को बेहोश कर ठग ले उड़ा कीमती आभूषण

Tue, 15 Sep 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
crime
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के महुआ बाग गांव में मंगलवार की दोपहर पहुंचे एक भीख मांगने वाला ठग घर में पूजा कराने के बहाने महिला को बेहोश कर सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। गांव में स्व. वीरेंद्र के घर एक भीख मांगने वाला पहंचा। घर के दरवाजे पर बीरेंद्र की वृद्ध मां बैठी हुई थी। उसने झासे में लेते हुए घर की खराब आर्थिक का हवाला देते हुए घर में पूजा पाठ करने की बात कही। यह बात सुनकर बिरेंद्र की पत्नी नीतू भी पूजा करने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद ठग ने वृद्ध महिला को घर के दरवाजे बैठाया औ नीतू को लेकर अंदर गया और पूजा पाठ कराने के लिए घर में रखे गहने मंगवा लिए। इसके बाद पूजा करने के लिए कोई सुगन्धित पदार्थ जलाया। जिसकी महक से पूजा पर बैठी महिला बेहोश हो गई। इसके बाद ठग सारे गहने समेट कर फरार हो गया। घर से बाहर गए विधवा के जब दोनों पुत्र आये और अपनी माँ को बेहोश देखा तो शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तब तक महिला भी होश में आ गई। इसके बाद महिला ने सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed