फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doctors share tips for staying healthy; 204 sanitation workers honored.

Ballia News: चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के बताए टिप्स, 204 सफाई कर्मी हुए सम्मानित

Thu, 01 Oct 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Doctors share tips for staying healthy; 204 sanitation workers honored.
बलिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी विकास खंडों में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किए गए। इसमें सफाई कर्मियों और उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्क्रीनिंग कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। अच्छा कार्य करने वाले 204 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें 34 को जिला और 170 को ब्लॉक स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

विकास खंड बांसडीह में एडीओ पंचायत संजय कुमार सिंह ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह और दवाएं दीं। मुरली छपरा के ड्वाकरा हॉल में करीब 70 सफाई मित्रों का सोनबरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया। एडीओ पंचायत अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने कर्मियों से अपने कार्य को हीन भावना से न देखने की अपील की। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed