फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime

एडीजी व डीआईजी के आदेश को भीमपुरा पुलिस ने दिखाया ठेंगा

Wed, 08 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
नगरा। भीमपुरा पुलिस मनबढ़ों द्वारा चोरी से मारी गई मछली की रिपोर्ट दूसरे दिन भी दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने मंगलवार को ही भीमपुरा पुलिस को तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाई करने बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। वहीं पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मालूम हो कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार को चोरी से मछली मारने की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित ने दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि सिहोरीडीह मौजे में मेरी पोखरी है जिसमें मछली थी। सोमवार की देर रात मनबढ़ों ने हजारों रुपये की मछली मार ली। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो पोखरी पर गया और अपने पोखरी से लौट रहा था, तब दबंगो ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्घ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। तत्पश्चात पीड़ित ने मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर एडीजी वाराणसी व डीआईजी आजमगढ़ को ट्विटर पर घटना की जानकारी दी। जिस पर अधिकारी द्वय ने भीमपुरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया, लेकिन भीमपुरा पुलिस ने अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। सीओ रसड़ा केपी सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांचकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed