{"_id":"677d2ed9d4371e1f3a046ed5","slug":"cpi-ml-protests-takes-out-rally-to-waive-electricity-bills-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia : भाकपा माले का प्रदर्शन, बिजली बिल माफ करने के लिए निकाली रैली, ज्ञापन सौंपकर कहा ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia : भाकपा माले का प्रदर्शन, बिजली बिल माफ करने के लिए निकाली रैली, ज्ञापन सौंपकर कहा ध्यान दें
Tue, 07 Jan 2025 07:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:10 PM IST
सार
भाकपा माले ने यात्रा निकाली और प्रदर्शन कर बिजली बिल माफ करने की मांग रखी। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो विरोध प्रबल होगा। बताते चलें कि माले कार्यकर्ताओं का विरोध है कि बिजली बिल गरीबों को 200 यूनिट फ्री मिले इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर भी उग्र दिखे।
विज्ञापन
यात्रा निकलते भाकपा माले कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ करने और प्रत्येक गरीब को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन से श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली चित्तू पाण्डेय चौराहा, रोडवेज, टीडी कालेज चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें गरीबों पर थोपे गए विद्युत बिलों को खत्म करते हुए प्रत्येक गरीब को 200 यूनिट फ्री बिजली देने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, विद्युत वितरण निगम के निजीकरण पर रोक लगाने, गरीबों को बगैर किसी गारंटी के सरकारी बैंकों से कर्ज दिलाने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेने वालों के उत्पीड़न पर रोक लगाने, सरकारी राशन की दुकानों से मिट्टी तेल की व्यवस्था करने, सरकारी जमीनों पर पीढ़ियों से आबाद लोगों की आबादी दर्ज करने, नजूल भूमि कानून आदि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
श्रीराम चौधरी ने कहा कि गरीबों को बकाया बिजली बिल, तेंलगाना, दिल्ली, झारखण्ड, कनार्टक की सरकार माफ कर सकती हैं और 200 यूनिट फ्री बिजली दे सकती है, तो यूपी की भाजपा की योगी सरकार क्यों नहीं कर सकती। यह सरकार गरीबों की नहीं पूजीपतियों की सरकार है। मस्जिद के नीचे मंदिर और गरीब के घर के नीचे अमीरों की संपत्ति खोज रही है। ओम प्रकाश सिंह, लाल साहब, बसन्त सिंह, लक्ष्मण यादव, राधेश्याम चौहान, वशिष्ठ राजभर, भागवत बिन्द, नियाज अहमद, रेखा पासवान, लिलावती देवी, प्रेमा यादव, आशा देवी आदि थीं।
विज्ञापन