फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CPI Male activists start hunger strike

भाकपा माले ने किया एक दिवसीय भूख हड़ताल

Sun, 19 Apr 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
CPI Male activists start hunger strike
प्रवासी मजदूरों को घर बुलाने के लिए मनियर क्षेत्र के पिलुई गांव में धरना देते भाकपा माले के कार्य - फोटो : BALLIA
मनियर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिलुई में रविवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों से लाने की व्यवस्था करने की मांग को लेकर अपने कैंप कार्यालय पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल की। उधर, इसको लेकर सवाल उठने लगे कि भूख हड़ताल के लिए अनुमति किस अधिकारी ने दी और नहीं तो भूख हड़ताल पर बैठे लोगों पर प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की।
विज्ञापन

इस दौरान श्रीराम चौधरी ने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन होने के कारण प्रवासी मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदेश सरकार जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के छात्रों को अन्य राज्यों से लाकर वापस घर पहुंचा रही है, उसी प्रकार प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को भी अन्य राज्यों से सुरक्षित लाकर उन्हें घर पहुंचाने का काम करें। मांग की कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ाया जाए। लॉकडाउन से प्रभावित प्रवासी मजदूरों को 10 हजार गुजारा भत्ता दिया जाए। मुफ्त में राशन एवं उनके लिए काम की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर रामप्रकाश गुप्ता, बसंत कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, वशिष्ठ राजभर, शंकर राजभर, नागेंद्र भारती, कुंदन कुमार, रामकुमार सिंह आदि रहे। इस बाबत बांसडीह सीओ दीपचंद्र ने बताया कि यह जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed