{"_id":"60be3f308ebc3e42ac478991","slug":"cow-trafficking-in-ballia-ballia-news-vns5935460162","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध को ले जाई जा रही चार गाय बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध को ले जाई जा रही चार गाय बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित जयप्रभा सेतु पर चांददीयर पुलिस ने चार पशु तस्करों समेत एक पिकअप में लदे चार गायों को सोमवार की सुबह पकड़ लिया। वाहन व पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पशु तस्करों को जेल भेज दिया। वहीं चारों गायों को बैरिया स्थित पशु आश्रय केंद्र में भेज दिया।
बताया जाता है कि पिछले कई वर्षों से जयप्रभा सेतु सहित बिहार राज्य के सीमावर्ती गांवों के नदी मार्गों से बिहार होते हुए मवेशियों को तस्करों द्वारा बंगाल में वध के लिए भेजा जाता है। बैरिया पुलिस बीते वर्षों में दर्जनों बार लगातार इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक पिकअप में पशु लादकर वध के लिए बंगाल जाने के लिए पशु तस्कर जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार में जाने के लिए आ रहे हैं। सूचना पाते ही चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदन पटेल ने एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्रा को सूचना दी और उनके निर्देश पर अपने दलबल के साथ एनएच-31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु पर मय फोर्स के साथ पहुंच कर घेराबंदी कर दी। बैरिया की तरफ से मांझी की तरफ पिकअप लेकर पशु तस्कर सेतु के करीब पहुंचे तो कुछ दूर पूर्व ही देखा की पुलिस खड़ी है। वह गाड़ी छोड़ फरार होने को अभी सोच ही रहे थे कि पुलिस चौकी प्रभारी ने अपने दल बल के साथ दौड़ाकर चालक सहित कुल चार लोगों पकड़ लिया और पिकअप की जांच की तो देखा कि उसमें चार गायें थीं। सभी लेकर थाने आए और सभी गायों का मवेशी चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पशु आश्रय केंद्र बैरिया को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पकड़े गए बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा निवासी दीपक कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव, दलपतपुर निवासी शैलेश यादव पुत्र शिवदयाल यादव, अरविंद नट पुत्र प्रभु नट व बिहार राज्य के सारण जनपद के पैगम्बरपुर हरपुर कराह गांव निवासी महेश नट पुत्र संजय नट को गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।