फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cow smuggling in luxury car, three arrested

Ballia News: लग्जरी कार में गो तस्करी, तीन गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggling in luxury car, three arrested
गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर रेलवे स्टेशन मोड़ के समीप से पुलिस ने लग्जरी कार में दो बछड़ों को बेरहमी से रस्सी से बांधकर तस्करी के लिए ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएचओ संजय शुक्ला और एसएसआई बृजेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात को गश्त की जा रही थी। चिलकहर स्टेशन मोड़ की तरफ से कार आती दिखाई दी। रोककर तलाशी ली गई तो कार की पिछली सीट निकाल कर उसमें दो बछड़ों को बेरहमी से रस्सी के सहारे चारों पैर बांध कर रखा गया था। पुलिस ने मौके से तीन पशु तस्करों चिलकहर निवासी बदरुद्दीन नट, नरही थाना क्षेत्र के तेतारपुर निवासी आफताब खान पुत्र मुनन नट, गडवार थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी शहाबुद्दीन पुत्र जालिम नट को गिरफ्तार किया। एक आरोपी डब्लू खान पुत्र शमशेर खान निवासी चिलकहर थाना गड़वार अंधेर का लाभ लेकर भागने में सफल रहा। बछड़ों को बृहद गोशाला केंद्र बछईपुर भिजवाया गया। कार को सीज कर दिया गया है। आरोपियों ने बताया कि गोवंश को बिहार में ले जाकर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed