{"_id":"60d18fb08ebc3e32ca1ee2c0","slug":"cousin-brother-sister-died-by-drowned-in-river-during-taking-out-of-buffalo-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: भैंसों को नदी से बाहर निकालते समय डूबे भाई-बहन, मौत से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: भैंसों को नदी से बाहर निकालते समय डूबे भाई-बहन, मौत से कोहराम
Tue, 22 Jun 2021 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:52 PM IST
सार
दोनों चचेरे भाई-बहन घर से एक किमी दूर भैंस चराने गए हुए थे। इस दौरान वो नदी में चले गए, जिससे दोनों डूब गए और मौत हो गई।
विज्ञापन
चचरे भाई-बहन प्रियंका और संदीप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के रेरूपुर गांव निवासी चचेरे भाई-बहन की चंदौली गांव के गड़ई नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने खोजबीन कर शव को बाहर निकाला। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
रेरूपुर गांव के रहने वाले राजेश भारती का पुत्र संदीप(10) अपनी चचेरी बहन प्रियंका(9) पुत्री राम चरन के साथ घर से एक किलोमीटर दूर चंदौली गांव स्थित गड़ई नदी के पास भैंस चराने गया था। भैंस गड़ई नदी में स्नान करने लगी। भैंसों को नदी से निकालने के दौरान जब भाई-बहन नदी में तो अचानक दोनों गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
दोनों ने शोर मचाया लेकिन, आसपास बचाव के लिए कोई नहीं था। जब तक लोग पहुंचे, तब तक दोनों डूब गए थे। सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो गई थी। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन