फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cousin brother cheated in the name of sending me to Azerbaijan

Ballia News: ममेरे भाई ने अजरबैजान भेजने के नाम पर की ठगी

Fri, 20 Feb 2026 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother cheated in the name of sending me to Azerbaijan
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार दयालपुर निवासी नंदलाल यादव ने अपने ममेरे भाई सुनील यादव और विनोद कुमार रमानी पर नौकरी के लिए अजरबैजान भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए गए आवेदन में हरनाटार दयालपुर निवासी नंदलाल यादव ने कहा कि 27 सितंबर 2023 को सुनील कुमार निवासी इंदौली मकौली थाना नगरा, वर्तमान पता रूपनगर पंजाब ने उसे फोन कर अच्छी सैलरी पर नौकरी के लिए अजरबैजान भेजने की बात कही। कहा कि वहां के लिए दो-चार लोगों की आवश्यकता है। इसके लिए उन लोगों को तीन-तीन लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

नंदलाल ने अपने मित्र अशोक ठाकुर, श्याम यादव, रामकेवल यादव को तैयार किया। सुनील से वाट्सएप पर मिले क्यूआर कोड पर और पंजाब में उसके घर जाकर सुनील और विनोद रमानी को कई बार में कुल 4.95 लाख रुपये दिए। उसके घर का वीडियो भी बनाया। आरोप लगाया कि सुनील यादव ने पैसे लेते हुए वीडियो बनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में सुनील ने फ्लाइट का टिकट भी दिखाया और कहा कि ये कागजात में कमी से कैंसिल हो गया है। सभी वापस जाएं और पुलिस वेरिफिकेशन करा कर आएं। 12 फरवरी 2025 को वेरिफिकेशन के कागजात सुनील को भेजा। 23 फरवरी 2025 को सुनील ने टिकट व्हाट्सएप पर भेजा और कहा कि सीधे दिल्ली आएं। सभी दिल्ली गए। वहां फोन पर बताया गया कि एयरपोर्ट पर परविंद्र नाम का लड़का उनके साथ जाएगा।

अंदर जाने पर कागजात गलत बता बाहर निकाल दिया गया। सुनील से संपर्क करने पर उसने बताया कि वह विदेश चला गया है। ठगी की शिकायत स्थानीय थाने और एसपी से की गई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुनील यादव और विनोद रमानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed