{"_id":"63ff9e313a3eb1985304aad4","slug":"corporations-incentive-scheme-for-bus-drivers-ballia-news-c-20-1-85227-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: होली पर बस चालकों के लिए निगम की प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: होली पर बस चालकों के लिए निगम की प्रोत्साहन योजना
विज्ञापन
होली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। उसके द्वारा कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। यह प्रोत्साहन राशि योजना कार्यशाला के कार्मिकों के लिए भी लागू की गई है। योजना के तहत जो चालक और परिचालक नौ दिन दैनिक रूप से 300 किमी बस का संचालन करेंगे, उन्हें 350 रुपये प्रतिदिन की दर से 3150 रुपये का विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं, अगर कोई 10 दिन तक प्रतिदिन 300 किमी बस का संचालन करता है, तो उसे 400 रुपये प्रतिदिन की दर से एक मुश्त 4000 रुपये के विशेष प्रोत्साहन का भुगतान किया जाएगा।
वहीं, संविदा चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन अवधि में निर्धारित मानक से अधिक किमी चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त भुगतान होगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला कार्मिकों के लिए भी प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। अगर डिपो कार्यशाला व क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कार्मिक नौ दिन ड्यूटी करता है तो उसे 1000 रुपये और 10 दिन ड्यूटी करने पर 1200 रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। वहीं 10 दिन ड्यूटी करने वाले आईटीआई, संविदा कार्मिकों को 10 दिन ड्यूटी पर 600 और नौ दिन ड्यूटी पर 500 रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे।
000
निगम ने होली के मद्देनजर यात्रियों को निर्बाध सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रोत्साहन योजना लागू की है। जिसके तहत लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। - महेश पांडेय, वरिष्ठ लेखाकार, बलिया डिपो।