फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   corona vaccine iu ballia

जिले में 1192 लाभार्थियों को लगा कोविड-19 का टीका

Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine iu ballia
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर परिसर में कोरोना का टीका लगवाते हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष चौधरी। - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रथम चरण के दूसरे राउंड का टीकाकरण शुक्रवार को जिले के 10 सरकारी अस्पतालों में किया गया। इन सभी केंद्रों पर 1192 लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया गया। प्रतिरक्षित लाभार्थियों को कोविड-19 टीका की अगली डोज के लिए 19 फरवरी को दी जाएगी। इसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भी भेजा जाएगा। दूसरे राउंड के लिए करीब 1700 का स्वास्थ्य विभाग द्वारा लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की 11930 डोज जिले को प्राप्त हो गई है। इसके पहले जिले में दो बार ड्राई रन यानी पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। कहा कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। कोल्ड चेन के मानकों को पूर्ण करते हुए यह वैक्सीन जिले में आई है। अत्याधुनिक तकनीक से हम कोल्ड चेन बनाए हुए हैं। बताया कि पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन लगेगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी। प्रतिरक्षित व्यक्ति भी कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मॉस्क पहनना, हाथ की सफाई और छह फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखने का पालन करें। उन्होंने बताया कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। बताया कि पहले समूह में हेल्थकेयर वर्कर, दूसरे समूह में फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed