फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cooks protest over 13-point demands

13 सूत्रीय मांगों को लेकर रसोइयों ने दिया धरना

Mon, 09 Nov 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Cooks protest over 13-point demands
मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित रसोइया संघ की धरने को संबोधित कर? - फोटो : BALLIA
बलिया। उप्र रसोइया संघ के नेतृत्व में रसोइयों ने सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि समाज में सबसे गरीब तबका रसोइयों का है। इन सबकी मांगों को पूर्ण करना चाहिए। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि रसोइयों की मांगें जायज हैं। सरकार को चाहिए कि उनकी मांगें तत्काल पूर्ण करने की कार्रवाई करें। कहा कि यदि रसोइया संघ की आवश्यकता पड़ी तो महासंघ के संबद्ध घटक दल होने के कारण पूरे जनपद के कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। मांगों में रसोइयों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने, 18 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय 12 माह का देने, ड्रेस कोड लागू करने और प्रतिवर्ष चयन की प्रक्रिया समाप्त करने के साथ ही अन्य मांगों को रखा। इस मौके पर रामनाथ पासवान, नागेंद्र श्रीवास्तव, शब्दप्रकाश, प्रताप नारायण उपाध्याय, विमला भारती, मंजू देवी, संजू, सुंदरी, कंचन वर्मा, हेवांती, नवीन यादव, मनबसिया देवी, सरली देवी आदि रहीं। संचालन राजेश कुमार रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed