{"_id":"5eaaeac68ebc3e90612fe8f3","slug":"controversy-over-drainage-beating-of-middle-aged-ballia-news-vns5227129131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे ग्राम प्रधान द्वारा नहर की सार्वजनिक नाली को पटवाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष का अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग घायल हो गए। उधर, सूचना मिलते ही पकड़ी थानाध्यक्ष योगेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। कुछ ही देर में एसपी देवेंद्र नाथ, सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गए और लोगों से बातचीत करने के बाद मातहतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के टड़वा गांव के ग्राम प्रधान संजय वर्मा द्वारा अजय तिवारी के घर के सामने स्थित काली मंदिर के पास नहर की सार्वजनिक नाली को ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी गिराकर पटवाया जा रहा था। जिसका विरोध अजय तिवारी द्वारा किया गया। जिसको लेकर ग्राम प्रधान एवं अजय तिवारी के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों की माने तो लोगों के बीच बचाव के बाद सभी लोग अपने अपने घर चले गए। कुछ देर बाद पुन: ग्राम प्रधान अपने कुछ लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो पुन: विवाद शुरू हो गया। उधर, बगल के खेत में काम कर रहे सुरेंद्र पांडेय 55 भी वहां पहुंच गए जो प्रधान के करीबी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अजय तिवारी एवं सुरेंद्र पांडेय के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले गाली गलौज हुआ। इसके बाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें सुरेंद्र पांडेय पुत्र इंद्रदेव पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायलावस्था में ग्रामीण लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल आते वक्त रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। वही अभिषेक पांडेय 25 पुत्र सुरेंद्र पांडेय, सत्येंद्र पांडेय 22 पुत्र सुरेंद्र पांडेय तथा जयप्रकाश पांडेय 60 घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। इस बाबत एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि प्रधान द्वारा सार्वजनिक नाली को पाटी जा रही थी। जिसका विरोध अजय तिवारी द्वारा किया गया। इसी बीच मौके पर मृतक व उनके परिजन भी पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें अधेड़ की जिला अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।