{"_id":"6872aff6f6ff073afb0f9836","slug":"construction-of-11-panchayat-buildings-in-four-blocks-is-incomplete-ballia-news-c-190-1-bal1001-143950-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चार ब्लॉक में 11 पंचायत भवन का निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चार ब्लॉक में 11 पंचायत भवन का निर्माण अधूरा
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग के कार्यों की जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने समीक्षा की। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण कराने के निर्देश दिए। ब्लाॅक दुबहड़ में सात, हनुमानगंज में दो, रेवती में एक और सोहाव में एक ग्राम पंचायत में अब तक जमीन उपलब्ध न होने के कारण पंचायत भवन निर्माण अधूरा है।
जिलाधिकारी ने बीडीओ-एडीओ पंचायत को सख्त निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत में जाकर प्रधान से मिलकर वार्ता करें और जमीन खोजकर हर हाल में पंचायत भवन निर्माण कराएं। 940 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 838 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। पंचायत भवन के कार्यालय में पंचायत सहायक कार्मिक प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं या नहीं इसकी समीक्षा की जाए। 15 जुलाई से लागू करें, पंचायत सहायकों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। तभी पंचायत सहायकों का वेतन मिलेगा। अनुपस्थित होने पर उसको नोटिस जारी करें। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के अनुसार व्यय की गई धनराशि की प्रगति पांच ब्लाकों में खराब स्थिति पाई गई। सभी पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए वार्ता की।
940 ग्राम पंचायतों में से 62 में नहीं हैं सामुदायिक शौचालय : सामुदायिक शौचालय निर्माण के संबंध में कहा कि जिले में 940 ग्राम पंचायत में से 62 में भूमि उपलब्ध न होने के कारण सामुदायिक शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा है। हनुमानगंज में 14, दुबहड़ में 19, सोहांव में आठ, गड़वार में पांच, पंदह में एक, बांसडीह में तीन, नगरा में दो, चिलकहर में एक, बेलहरी में चार, बेरुआरबारी में एक, मुरली छपरा में एक और रसड़ा में दो ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध नहीं है। तत्काल भूमि उपलब्ध कराकर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी। शौचालय में साफ सफाई, विद्युत कनेक्शन, जंगला, दरवाजा, खिड़की, पानी कनेक्शन एवं अन्य व्यवस्थाएं हों। जिले में अब तक 6.42 लाख लाभार्थियों को शौचालय से लाभान्वित किया गया है।