फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen declared a struggle after meeting

बैठक कर कांग्रेसियों ने संघर्ष का किया एलान

Tue, 02 Feb 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congressmen declared a struggle after meeting
नगर के आनंदनगर स्थित एक निजी लाज में संगठन सृजन अभियान के दौरान आयोजित बैठक में उपस्थित जिला कांग - फोटो : BALLIA
बलिया। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आनंद नगर स्थित गर्ग मेंशन हाल में जिला कांगेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का गठन पर गहन चर्चा हुई। बैठक में समन्वयक अहमद शमशाद ने प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए नए वर्ष का कैलेंडर पदाधिकारियों में वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि न्याय एवं ग्राम पंचायत मजबूत करते हुए कांग्रेस को मजबूत करना है और आने वाले 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। इसके लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ जनता के बुनियादी सवालों पर सड़कों पर संघर्ष करने की भी आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से आनंद मिश्रा उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, धनंजय मिश्रा, कन्हैया पांडेय, अमल श्रीवास्तव, विपिन पांडेय, हरिकेंद्र सिंह, अरूण यादव, लालू प्रसाद बिंद, पारस वर्मा, बृजेंद्र पांडेय पांडे मुखिया, अभिषेक पाठक, हृदयानंद पांडेय, अतुल प्रकाश यादव, दीनबंधु यादव, दिनेश राजभर, मुनेंद्र सिंह, अश्व शक्ति कुमार, रितेश चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed