फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress workers sent memorandum to CM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

Mon, 18 May 2020 08:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Congress workers sent memorandum to CM
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आपको पत्र भेजकर प्रदेश में 1000 बसों को चलाने की अनुमति मांगी थी। 17 मई को कांग्रेस पार्टी ने 500 बसों को देश निर्माता श्रमिकों की सेवा में उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर खड़ा कर दिया लेकिन सरकार द्वारा अनुमति नहीं मिली। बताया कि भयानक गर्मी पड़ रही है और कुछ लोग ट्रकों, जुगाड़ गाडि़यों, रिक्शा, ऑटो से हजारों किलोमीटर की यात्रा करके आ रहे हैं। प्रदेश में 60 से अधिक मजदूर सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं। इस आपदा में हम सबको मिलकर लड़ना है लिहाजा मजदूर भाईयों के लिए कांग्रेस पार्टी को बसें चलाने की अनुमति प्रदान करें। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, सुनील सिंह, शाहिद अली खां, फूलबदन तिवारी, डबलू तिवारी, विपिन पांडेय, प्रमोद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed