फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress state president met Manimanjri's family, raised demand for CBI inquiry

मणि मंजरी के परिजनों से मिलें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,उठाई सीबीआई जांच की मांग

Thu, 23 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congress state president met Manimanjri's family, raised demand for CBI inquiry
बलिया। मनियर की ईओ रही मणिमंजरी राय के परिजनों से बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने मुलाकात की और मामले की हकीकत को उजागर करने के लिए प्रदेश सरकार से सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान उन्होंने अब तक मामले में आरोपी चेयरमैन अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जनपदीय पुलिस को आड़े हाथों लिया कार्य प्रणाली पर सवाल उठाये। उनके साथ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के अलावा पार्टी के अन्य नेता रहें। वहीं देवरिया से सड़क मार्ग द्वारा बलिया जाते समय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बृहस्पतिवार को तुर्तीपार में गर्मजोशी से स्वागत किया। लल्लू ने तुर्तीपार और हल्दीरामपुर क्षेत्र में बाढ़ व कटान का जायजा लिया और कटान से होने वाली क्षति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिख वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग करने के साथ ही सदन में यह मामला उठाने का आश्वासन दिया। प्रदेश सचिव सुगंधा शुक्ला, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष आसिम सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, जनार्दन सिंह यादव, अखिलेश कनौजिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आदिल, रईस अहमद, अनूप पांडेय, अमित यादव आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed