फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress members stage a sit-in protest against Rahul Gandhi's arrest

Ballia News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

Wed, 07 Oct 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Congress members stage a sit-in protest against Rahul Gandhi's arrest
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा पर धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। जागरूक पाठक
बलिया। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार की देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के चित्तू पांडेय चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी तरह के दबाव से पीछे हटने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान चित्तू पांडेय चौराहे पर कुछ देर तक राजनीतिक नारेबाजी होती रही।इस मौके पर संतोष चौबे महाप्रसाद चौबे आशुतोष चौबे अबुल फैज़ सागर सिंह राहुल फूल बदन तिवारी अशोक सिंह अवधेश ठाकुर विकेक ओझा मुखिया पाण्डेय सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed