फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress members, coming out in support of the students, staged a protest at the Collectorate and submitted a memorandum.

Ballia News: छात्रों के समर्थन में उतरे कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Congress members, coming out in support of the students, staged a protest at the Collectorate and submitted a memorandum.
वि​भिन्न मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता।संवाद
बलिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा गांधीवादी तरीके से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लें तथा देश के युवाओं से माफी मांगें।
विज्ञापन

पाठक ने कहा कि धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में प्रदेश के अनेक जनपदों में डीएपी खाद और बीज की कमी से किसान गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं के यहां जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर कथित रूप से पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल का बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजनाथ पांडेय, उषा सिंह, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, सागर सिंह राहुल, अबुल फैज, राजेंद्र सिंह गामा, बबलू शर्मा, वंश बहादुर भारती, शिव नारायण निषाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed