फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complete dredging work before July 15

गंगा नदी में हो रहे ड्रेजिंग कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 18 Jun 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Complete dredging work before July 15
रामगढ़। गंगापुर के पास नारायणपुर मौजे में गंगा नदी में हो रहे ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया। उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली और 15 जुलाई तक ड्रेजिंग कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कहा नदी की धारा मोड़ने के लिए युद्धस्तर पर खुदाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट लंबा है और समय कम है, इसका विशेष ख्याल रहे। बरसात से पहले खुदाई का कार्य हो जाना चाहिए। ड्रेजर मशीन से हो रहे कार्य को देखते हुए कहा कि यह कार्य अनवरत चलना चाहिए। इससे पहले वाराणसी बैराज खंड के अधिशासी अभियंता टीएन सिंह भी जिले की टीम के साथ जिलाधिकारी हुकुमछपरा गंगा घाट पर पहुंचे। वहां नाव से सभी अधिकारी नदी में कार्य कर रही ड्रेजर मशीन के पास गए। जिलाधिकारी को बताया गया कि पूरी परियोजना 30 करोड़ 9 लाख की है। इसके अंतर्गत 13 किमी लम्बाई व 60 मीटर चौड़ाई में कार्य होना था। पहले चरण में तीन किमी लंबाई व तीस मीटर चौड़ाई में कार्य हो रहा है। इस कार्य में 17 पोकलेन मशीनें लगी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मशीनें लगातार चलनी चाहिए। हर हाल में बरसात से पहले यह काम हो जाए। अधिशासी अभियंता बैराज खंड वाराणसी टीएन सिंह ने बताया कि एक हफ्ते में काफी हद तक कार्य हो जाएगा। इस दौरान डीएफओ श्रद्धा यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, बैरिया एसडीएम सुरेश पाल, खनन अधिकारी डॉ. योगेंद्र भदौरिया, बाढ़ एक्सईएन संजय मिश्रा, एसडीओ कमलेश कुमार व अमित सिंह, वाराणसी से आए जेई जितेंद्रचंद भारती आदि साथ थे।
विज्ञापन

-
बारिश के बीच देखी खुदाई
जिलाधिकारी जब गंगा नदी के उस पार हो रहे कार्य का निरीक्षण करने जैसे ही पहुंचे, बारिश शुरू हो गई। लेकिन वे पीछे नहीं लौटे। तेज हो रही बारिश के बीच वे खुदाई स्थल पर पहुंचे। यह भी निर्देश दिया कि खुदाई की वजह से मिट्टी का जो टीला बन रहा है, पूरी मिट्टी की नीलामी की कार्यवाही भी जितना जल्द हो कर लिया जाए। बनाना खनन अधिकारी डॉ योगेंद्र भदौरिया को भी इसकी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बारिश में ही नाव से दूबेछपरा गए। गोपालपुर घाट पर पर्क्युपाइन विधि से हो रहे बचाव कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बीम, उसमें प्रयोग को जा रही सामग्री के अलावा पानी के बीच जाकर प्लेटफार्म निर्माण कार्य को देखा। बताया गया कि 12 सौ मीटर लंबाई का यह प्रोजेक्ट 8 करोड़ से ऊपर का है। इसके तहत नदी के किनारे से 10 मीटर अंदर तक बालू भरी ईसी बैग से प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। इसमें तीन लाइन में पर्क्युपाइन लगाए जा रहे हैं। इसकी बनावट शंकु आकार की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed