फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complainant-beneficiary clash at the time of housing inquiry

आवास जांच के समय शिकायतकर्ता-लाभार्थी भिड़े

Thu, 14 Oct 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Complainant-beneficiary clash at the time of housing inquiry
नगरा क्षेत्र के देवढिया गांव में बुधवार को आवास योजना की पात्रता की जांच करने पहुंचे बीडीओ विनय कुमार वर्मा के सामने ही शिकायतकर्ता व महिला लाभार्थी भिड़ गए। महिला ने शिकायतकर्ता पर धनउगाही करने का आरोप लगाया। खंड विकास अधिकारी ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि बीडीओ ने भी शिकायतकर्ता को बताया कि उनके खिलाफ धनउगाही की शिकायत मिल रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव के ही अजीत कुमार सोनू ने अपात्रों को आवास देने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस पर शिकायती पत्र दिया था। जब जांच में देरी हुई तो शिकायतकर्ता ने सीडीओ से शिकायत कर बीडीओ पर आरोप लगाया कि अपात्रों से रिश्वत लेकर गलत जांच रिपोर्ट भेजें हैं लिहाजा किसी अन्य अधिकारी से जांच कराई जाए। सीडीओ ने फिर बीडीओ को ही जांच करने का निर्देश दिया था। बीडीओ ने बताया कि देवढिया गांव में आवास की जांच की गई जिसमें शिकायत से संबंधित सभी लाभार्थी पात्र मिले। लाभार्थियों ने शिकायतकर्ता पर आवास के नाम पर धनउगाही करने का आरोप लगाया। उधर, शिकायतकर्ता सोनू ने नगरा पुलिस को लाभार्थियों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे फजी तरीके से फंसाने का काम किया जा रहा है। यह भी बताया जांच के दौरान लाभार्थियों ने उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed