{"_id":"60c398dd8ebc3e5dea6ea888","slug":"common-people-are-suffering-due-to-power-cut-in-the-sultry-summer-ballia-news-vns594295334","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से आमजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से आमजन बेहाल
विज्ञापन
जिले में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के चलते लोग बेहाल है। आलम यह है कि लोग आधी रात में सड़क या छत पर टहलते रहे। वहीं विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। यह सिलसिला नगर में करीब एक पखवाड़े से अधिक समय से चल रहा है। जिसमें हाईड्रिल कालोनी, अधिकारी आवास, एसपी आवास, सदर तहसील समेत पूरा नगर शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालत खराब है।
सदर तहसील में 25 मई को बिजली खराब हो गई थी लेकिन आज तक बिजली विभाग द्वारा नहीं बनाई गई। जब आवश्यकता पड़ती है तो जेनरेटर चल जाता है और पुन: बंद कर दिया जाता है। बिजली के अभाव में तहसील में पहुंचने वाले फरियादियों को वापस वैरंग लौटना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली के अभाव में डीजल की खपत भी बढ़ गई है। उधर, डीएम आवास, हाइड्रिल कालोनी, अधिकारी आवास, विकास भवन, कुंवर सिंह चौराहा समेत शहर के सभी मोहल्ले बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हो गए हैं।
ट्रांसफार्मर की खूंटी तक बदलने में लगते हैं 24 घंटे
रतसर। उपभोक्ताओं का कहना है कि मामूली फॉल्ट हुआ तो उसको भी दुरुस्त करने में 12 से 24 घंटे तक का समय लग जा रहा है। आपूर्ति के दौरान कहीं तार टूट जाता है या किसी ट्रांसफार्मर में मामूली खराबी आ जाती है या उसकी खूंटी जल जाती है तो मरम्मत के लिए यहां कोई सामान नहीं है। कस्बा के बाजार क्षेत्र में स्थापित 400 केवीए के ट्रांसफार्मर की एक खूंटी गुरुवार की शाम जल गई और शुक्रवार की शाम तक जली खूंटी नहीं बदली जा सकी। जिसके चलते पूरे दिन भीषण गर्मी व उमस से जहां व्यापार प्रभावित रहा। कस्बा निवासी हामिद रजा का कहना है कि टाउन फीडर में तीन संविदा कर्मी लाइन मैन है, लेकिन फाल्ट की शिकायत पर जंफर बांधने तक का तार नहीं है ऐसा बोलकर वह घंटों इंतजार कराते हैं।
विज्ञापन
200 गांवों में आए दिन बाधित रहती है विद्युत आपूर्ति
नगरा। रसड़ा से नगरा विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति के लिए लगाया गया एचटी तार पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिससे आए दिन तार 13 किमी की दूरी में टूटता रहता है और उपकेंद्र से जुड़े 200 गांव कभी 14 घंटे तो कभी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। गर्मी के मौसम में लोग बिलबिला उठते हैं, क्योंकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से दिन का चैन और रात की नींद हराम हो जाती है। 10 जून की रात करीब आठ बजे राघोपुर के पास जम्फर टूटने से 14 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को लगभग 14 घंटे के बाद विद्युत कर्मियों द्वारा जम्फर ठीक करने बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
तार को बदलने के लिए ऊर्जा मंत्री ने मांगा एस्टीमेट
नगरा। रसड़ा से नगरा को आपूर्ति करने वाली जर्जर हो चुके मेन लाइन तार को बदलने के लिए भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ल ने लखनऊ में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलकर बृहस्पतिवार को पत्रक सौंपा। पत्र में लिखा है कि तार जर्जर होने से बार बार टूट रहा हैै। शुक्ल के पत्र पर ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को फोन कर रसड़ा नगरा के बीच की मेन लाइन के तार को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के लिए एस्टीमेट भेजने का निर्देश दिया।
कहीं तार टूटने से तो ट्रांसफार्मर जलने से हो रही आपूर्ति बाधित
बैरिया। उमस भरी गर्मी व बारिश के इस मौसम में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कहीं तार टूटने से बिजली की आपूर्ति बंद हो जा रही है तो कही ट्रांसफार्मर जलने से। इस गर्मी में उपभोक्ता अपनी परेशानी बताने के लिए जैसे ही अवर अभियंता विनोद भारद्वाज के पास फोन करते हैं वह अपना फोन स्विच आफ कर देते हैं। उपखंड अधिकारी बैरिया व अधिशासी अभियंता चतुर्थ खंड बैरिया अपनी सरकारी मोबाइल पर आने वाले काल को रिसीव ही नहीं करते हैं।
उमस भरी गर्मी में बिजली की खपत बढ़ी है जिससे ओवर ोड के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। शहर में कई जगह नाला निर्माण व विद्युत उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य चल रहे हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।
- विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता विद्युत।