{"_id":"68b0a94138fc22de5f05c9da","slug":"committed-suicide-ballia-news-c-190-1-svns1008-146962-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सगाई के बाद शादी से मुकर गई मंगेतर, आहत होकर युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सगाई के बाद शादी से मुकर गई मंगेतर, आहत होकर युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम
Fri, 29 Aug 2025 10:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:59 AM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सगाई करने के बाद मंगेतर ने शादी करने से इनकार किया तो इससे आहत होकर युवक ने बंगलुरू में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एआई
विस्तार
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव की दलित बस्ती निवासी सतेंद्र कुमार (29) ने बंगलूरू में फंदे से लटककर जान दे दी। घरवालों के मुताबिक मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया, इस वजह से सतेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
दलित बस्ती निवासी राम शरण राम का पुत्र सत्येंद्र कुमार बंगलूरू में पेंटिग का काम करता था। 23 जून को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र बघुडी गांव में उसकी सगाई हुई थी, लेकिन अभी शादी की तिथि तय नहीं थी। इसी बीच बुधवार को उसकी मंगेतर ने फोन कर अपने अफेयर की जानकारी देकर शादी से इनकार कर दिया। सत्येंद्र ने इसकी जानकारी मां चांदमुनी को दी। उन्होंने बेटे को काफी समझाया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mau Accident: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
विज्ञापन
इधर, सत्येंद्र ने बुधवार को देर शाम को खुदकुशी कर ली। उसके साथ काम करने वाले साथियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ने उभांव पुलिस से संपर्क कर शव बंगलूरू से मंगाने और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बंगलूरू पुलिस को शिकायत भेज दी गई है। वहां की पुलिस पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट भेजेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।