Mau Accident: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
Mau News: मऊ जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विस्तार
मऊ जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर शुक्रवार की सुबह मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।
कैसे हुआ हादसा
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदसपुर गांव निवासी दो सगे भाई रवि राजभर (30) और रामाश्रय राजभर (25) पुत्र श्रवण शहर के राघोपट्टी में गैस सिलिंडर देकर वापस घर जा रहे थे। इस बीच गाजीपुर तिराहा पर गाजीपुर की तरफ आ रहे मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे बड़े भाई रवि की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटा भाई रामाश्रय गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें; Varanasi Murder: सिंहवार में धारदार हथियार से युवक की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार की महिलाओं के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दोनों भाई गैस वितरण का कार्य करते थे। मृतक रवि की शादी हो गई थी। उसका एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। चिकित्सकों ने घायल रामाश्रय को उपचार के लिए रेफर कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.