{"_id":"600c57f98ebc3e3195368a1b","slug":"cold-in-ballia-ballia-news-vns570822561","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन शीतलहर से लोग बेहाल, छाया रहा कुहासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन शीतलहर से लोग बेहाल, छाया रहा कुहासा
विज्ञापन
एनएच-31 स्थित चितबड़ागांव मोड के समीप ठंड से निजात पाने के लिए अलाव पर हाथ सेंकते लोग।
- फोटो : BALLIA
बलिया। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन कुहासा छाया रहा और शीतलहर से लोग कंपकंपाते दिखे। पूरे दिन लोग ठिठुरे रहे और जहां तहां अलाव आदि से शरीर को गरमाते रहे। सुबह देर तक घना कोहरा के कारण वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दूसरी ओर, कड़ाके की पड़ रही ठंड के चलते जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 21 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर रहा।
मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पारा के लुढ़कने और सूर्य के दर्शन न होने से जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार को तापमान बदलाव के बीच सुबह देर तक कोहरा छाया रहा और पछुवा हवा चलने से गलन भरी ठंड से लोग ठिठुरते रहे। कोहरा के कारण खासकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सुबह 9 बजे तक लाइट जलाकर ही वाहन रेंगते रहे। हालांकि दोपहर बाद कोहरे से तो राहत मिली लेकिन पूरे दिन सूर्य नहीं निकले। ठंड और गलन के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते रहे। आलम यह रहा कि ठंड के कारण लोग कार्यालयों में हीटर आदि का प्रयोग कर काम करते रहे।
मौसम विभाग पटना के विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास प्रभाव इधर नहीं होगा। शनिवार को घने कोहरे का असर दिन में 10 बजे तक रहा। इसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रहीं। पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इससे ठंड अपना एहसास कराता रहा। एक दो दिन बाद जैसे ही मौसम साफ होने लगेगा। ठंड अपने ढलान पर होगा। हालांकि अभी भी लोग सुबह शाम ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह से हो रहा तापमान में उतार-चढ़ाव
15 जनवरी 20 08
16 जनवरी 22 09
17 जनवरी 22 09
18 जनवरी 22 09
19 जनवरी 18 10
20 जनवरी 24 10
21 जनवरी 23 08
22 जनवरी 22 09
23 जनवरी 23 10