फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM's instructions, action should be taken against the accused in Rohit murder case

Ballia News: सीएम का निर्देश, रोहित हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई की जाए

Tue, 23 Jul 2024 05:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
CM's instructions, action should be taken against the accused in Rohit murder case
बलिया। आजमगढ़ में सोमवार को आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोहित हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी बलिया को दिए।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में विधायक केतकी सिंह ने बांसडीह कस्बे के युवक रोहित पांडेय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की।विधायक ने बताया कि शनिवार को दिनदहाड़े 24 वर्षीय युवक की बांसडीह कोतवाली गेट पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम बलिया प्रवीण कुमार व एसपी देव रंजन वर्मा से घटना की जानकारी ली। तत्काल कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिए।
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल कर कड़ी कार्रवाई करें। विधायक ने बताया कि मैंने सीएम योगी आदित्यनाथ से बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा, खादीपुर, सुल्तानपुर क्षेत्र में सरयू नदी से हो रहे कटान को रोकने व गांवों व किसानों की जमीन बचाने की मांग की है। बांसडीह क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक मुख्य खराब सड़कों को ठीक कराने की भी मांग की है। सीएम ने डीएम, सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल कटान व सड़कों के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------------------------------

रोहित हत्याकांड पर युवाओं में उबाल, एसपी कार्यालय पर प्रर्दशन
फोटो ......11
-- आरोपियों की गिरफ्तारी, कोतवाल व सभी कर्मियों पर कार्रवाई, परिजनों को आर्थिक मदद की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

बलिया। बांसडीह कोतवाली गेट पर रोहित पांडेय की हत्या में तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे क्षुब्ध युवाओं ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर प्रर्दशन किया।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में युवाओं ने अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी को पत्रक देकर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की। बांसडीह कोतवाल सहित सभी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने और रोहित पांडये के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। चेतावनी दी की यदि तय समय सीमा के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसपी कार्यालय में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, प्रतुल ओझा, प्रताप पुंज पाण्डेय अंशु आदि मौजूद थे।

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed