फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO inspected CHC

सीएमओ व एसीएमओ ने किया किया सीएचसी का निरीक्षण

Wed, 29 Jul 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected CHC
सीएचसी रेवती का निरीक्षण कर बाहर निकलते सीएमओ डा. जितेंद्र पाल साथ में अन्य। - फोटो : BALLIA
रेवती। सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल एवं एसीएमओ डॉ. केडी प्रसाद ने बुधवार को सीएचसी रेवती का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों को सावधानी के साथ काम करने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल को स्थिति बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ और एसीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों से समस्याओं को लेकर जानकारी ली। इस दौरान ओपीडी में डॉ. रोहित रंजन, दवा कक्ष में फर्मासिस्ट एसएन तिवारी व प्रसव कक्ष में एएनएम अंकिता तिवारी मौजूद थीं। निरीक्षण कर निकले सीएमओ से लोगों ने कहा कि अस्पताल पर सीएचसी लिखा है लेकिन सरकारी रिकार्ड व पत्राचार में इसका उल्लेख पीएचसी के रुप में होता है। इस त्रुटि की वजह से यहां के लोगों को सीएचसी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि भले पर्याप्त स्टॉफ और चिकित्सा उपकरण नहीं हैं लेकिन यह अस्पताल सीएचसी ही है। रिकार्ड की त्रुटि को संशोधित कर भविष्य में सुविधा बढ़ाई जाएगी। उधर, कालाजार प्रतिरक्षा अभियान में दवा का छिड़काव करने वाले मजदूरों ने मजदूरी के भुगतान न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed