फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cm yogi adityanath visit in ballia inspection of district hospital chief minister asked to patients such arrangement happened in today or was it already there

यूपीः सीएम योगी बलिया पहुंचे, जिला अस्पताल में मरीजों से पूछा-ऐसी व्यवस्था आजकल में हुई या पहले से थी?

Fri, 18 Jun 2021 02:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 02:28 PM IST
सार

बलिया दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले  जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। सीएम ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। CM Yogi Adityanath latest news

विज्ञापन
Cm yogi adityanath visit in ballia inspection of district hospital chief minister asked to patients such arrangement happened in today or was it already there
सीएम योगी आदित्यनाथ का बलिया दौराः जिला अस्पताल का निरीक्षण कर लौटते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया पहुंचे। सुबह 11:15 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल का निरीक्षण  करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में स्थापित पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं और दवा के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन


मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि सब ठीक है। पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज से उन्होंने पूछा कि व्यवस्थाएं आजकल में हुई हैं या पहले से थी। महिला ने बताया कि पहले से थी और दवा भी ठीक-ठाक से मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप कहीं मत जाइएगा। यहीं पर रहिएगा।  आप स्वस्थ होकर यहां से जाइएगा। इस प्रकार अन्य मरीजों से बातचीत की।
विज्ञापन


सीएम योगी इसके बाद ट्रामा सेंटर स्थित कोविड वैक्सीन  सेंटर पर गए। 18 प्लस टीकाकरण में तैनात एएनएम और 45 प्लस में तैनात जीएनएम से बातचीत की। पूछा कि वैक्सीन लगवाने लोग आ रहे या नहीं? एएनएम ने बताया कि लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए गठित टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ बीपी सिंह से पूछा कि जिला अस्पताल में क्या-क्या बन रहा है? सीएमएस ने बताया कि पीकू वार्ड बन रहा है। पोस्ट कोविड वार्ड बनकर तैयार है। इस दौरान मंडलायुक्त आजमगढ़ विजय विश्वास पंत, डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे, डीएम अदिति सिंह, एसपी डॉ विपिन ताडा, मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू समेत अन्य मौजूद रहे।

कोरोना संक्रमित मिलने पर कैसे संभालते थे गांव के हालात?

बलिया दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सदर तहसील के हैबतपुर में निगरानी समिति की बैठक ली। सदस्यों से पूछा कि जब आपके गांव में कोरोना संक्रमित मिलता था तब आप हालात किस तरह संभालते थे। इस पर ग्राम प्रधान संजू राय ने कहा कि ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, संक्रमित को क्वारंटीन करने के लिए प्रेरित किया जाता था।

सीएम ने निगरानी समिति के सदस्यों से गांव में दवा वितरण, खाद्यान्न वितरण के अलावा शिक्षा व चिकित्सा की स्थिति की जानकारी ली। इसके पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पात्र गृहस्थी कार्डधारक गांव की चार महिलाओं और एक पुरुष को खाद्यान्न किट वितरित किया। 

आज शाम वाराणसी में सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया के बाद वाराणसी आएंगे। वह गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने सीधे हाथी बाजार स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से निरीक्षण के बाद वह परियोजनाओं का भी निरीक्षण करेंगे। अपराह्न सर्किट हाउस में वाराणसी के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद कॉरिडोर का काम भी देखेंगे। इससे पहले कालिका धाम का पुल, रिंग रोड फेज-2, गोदौलिया व बेनियाबाग पार्किंग का निरीक्षण करेंगे। यहां से रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर भी जाएंगे और उसके पूरे हुए निर्माण को देखेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों के कामकाज का भी फीडबैक लेंगे। सीएम शुक्रवार को रात्रि विश्राम कर शनिवार सुबह लखनऊ रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed