फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   clips removed from tracks on Indara-Bhatni railway line investigating agencies also arrived in ballia

UP News: इंदरा-भटनी रेल लाइन पर तीसरे दिन ट्रैक से निकाले 23 क्लिप, जांच एजेंसियां भी पहुंची; शिनाख्त में टीम

Fri, 30 Jan 2026 09:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 09:33 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में क्लिप निकालने की घटना के बाद क्षेत्र में आरपीएफ सहित कई जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं। वह क्लिप निकालने वाले लोगों की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन
clips removed from tracks on Indara-Bhatni railway line investigating agencies also arrived in ballia
ट्रैक से निकाले गए 23 क्लिप। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: इंदरा-भटनी रेल लाइन के क्रिड़िहरापुर स्टेशन के पुल संख्या 55 के पास बृहस्पतिवार को फिर से शरारती तत्वों ने अप पटरी का 23 क्लिप निकाला। रेल कर्मचारी ने पटरी की मरम्मत किया। इस दौरान करीब पांच ट्रेनें गुजरी। शरारती तत्वों की खोजबीन में आरपीएफ, सीआईबी, थाना पुलिस, आईबी सहित अन्य जांच एजेंसियां घटना स्थल का जायजा लेकर गहना पूवर्क जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


आसपास के गांवों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया। टीम की सक्रियता से आमजन में डर का माहौल बना हुआ है। रेलवे लाइन की तरफ लोग जाने से बच रहे हैं। किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन से अप लाइन पर अवराई कला गांव के समीप मंगलवार की रात किसी शरारती तत्व ने पुल संख्या 55 के एक किमी के अंदर अप रेल पटरी में लगे 71 ईआरसी क्लिप (ई लास्टिक रेल क्लिप) निकाला था। 
विज्ञापन


उक्त मामले में मऊ आरपीएफ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन कर रही थी कि बृहस्पतिवार की रात से फिर से शरारती तत्वों ने डाउन लाइन के पोल संख्या 48/ 06 से 48 / 24 के बीच करीब 23 क्लिप निकाल मिला। स्थानीय लोगों की माने तो रात से सुबह 11 बजे तक करीब पांच ट्रेन गुजरी थी, क्लिप कब का निकला है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की टेक्निकल टीम ट्रेनों के आने जाने से हो रहे कंपन के कारण तो क्लिप नहीं निकल रहा की जांच कर रही हैं। एक दिन पूर्व निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआरएम आशीष जैन ने मंगलवार की घटना को बताया कि यह कार्य शरारती तत्वों का है। इसकी गहन जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। लाइन पर लगातार नजर रही जा रही है।

रास्ता बंद होने से नाराज शरारती तत्व पर शंका
रेलवे ट्रैक के पूरब साइड अवराई कला गांव व पश्चिम में पाही गांव है। दोनों गांव का आना जाना रेलवे ट्रैक से है। कुछ दिन पूर्व उक्त रास्ते को रेलवे ने बैरिकेडिंग किया है, इसकों लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश था। इसी को लेकर किसी शरारती तत्व ने रात के समय क्लिप निकाला है। उसका मकसद सिर्फ परेशान करना ना कि किसी दुर्घटना करवाना है। क्यों की क्लिप कुछ दूरी पर निकाली गई है। आरपीएफ की टीम क्षेत्र में सक्रिय वांछित अपराधियों का रिकार्ड खंगाल कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed