फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clerk suspended for pending pension application

पेंशन के आवेदन पेंडिंग रखने पर दोषी बाबू को सस्पेंड करने का निर्देश

Tue, 09 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Clerk suspended for pending pension application
दुबहर ब्लाक परिसर में आयोजित जन चौपाल में ब्लॉक कर्मी से पूछताछ करते राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शु? - फोटो : BALLIA
बलिया। विकास खंड दुबहड़ परिसर में आयोजित जनचौपाल ने संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिये। ब्लॉक स्तर पर पेंशन के आवेदन लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार बाबू को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। बाहर से आए प्रवासियों के राशन कार्ड बनाने के लिए फॉर्म नहीं लेने पर ब्लॉक के सभी सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने को कहा। पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान राज्यमंत्री ने ब्लॉक के सम्बंधित लिपिक से पूछताछ की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, कई दिनों से चेतावनी देने के बावजूद सुधार नहीं होना अक्षम्य है। सीडीओ इसकी जांच करें और जो बाबू दोषी मिलता है उसके निलम्बन की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। प्रवासियों का राशन कार्ड की समीक्षा में पाया कि जनाड़ी के सात और नगवा के मात्र दो फार्म के अलावा किसी भी गांव का फार्म फीड नहीं हुआ है। इस पर सचिवों से पूछताछ की और कड़ी फटकार लगाई। सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी सचिवों की प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाए। -
विज्ञापन

कार्य के हप्ते दिन बाद भुगतान की व्यवस्था
शुक्ला ने कहा कि मनरेगा योजनान्तर्गत मजदूरों को कार्य करने के बाद हप्ते से दस दिन में भुगतान की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अधिकारी ततपरता से काम करें। जिलाधिकारी के स्तर से सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। दुबहड़ ब्लॉक के सलेमपुर गांव में एक अंधे व्यक्ति को 2015 में आवास योजना का लाभ मिला। विभाग की ओर से लाभार्थी को आधा धन ही मिला। इसके बाद कोई किश्त जारी नहीं की गई। अंधा होने के बावजूद वह विभाग का चक्कर काटता रहा। मामला मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के संज्ञान में आया तो डीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी कि आज ही जांच कर दोषी को सस्पेंड कर अवगत करावें।
विज्ञापन

-
ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत, अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी
जनचौपाल में ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू व अन्य अधिकारियों ने बुके देकर मंत्री शुक्ल का स्वागत किया। उन्होंने भी नए-नए कार्य का सृजन कर मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार देने पर जोर दिया। समाज कल्याण अधिकारी विजय शंकर ने बताया कि अब हर पात्रों को पेंशन मिलेगी, इसके लिए अब कोई लक्ष्य नहीं है। उप निदेशक कृषि ने किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। पांच सौ मास्क वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अधिकारी-कर्मचारी समझें अपनी जिम्मेदारी
राज्यमंत्री ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर कर दी गई है। हर 10 से 12 हजार की जनसंख्या पर एक ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी तैनात है। कोरोना के नोडल व मनरेगा की जिम्मेदारी संभाल रहे विपिन जैन ने कहा कि वर्तमान में कोरोना और मनरेगा दोनों एक दूसरे से सम्बंधित हैं। इस महामारी की वजह से बाहर से आ रहे लोगों को रोजगार देने की बड़ी योजना मनरेगा योजना है। इसके जरिए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है, ताकि उनको भरण पोषण में दिक्कत नहीं हो।
-
मनरेगा उपायुक्त का प्रयास लाया रंग: सीडीओ
सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि दुबहड़ ब्लॉक के 53 गांवों में मनरेगा के तहत 101 कार्य गतिमान हैं। उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि संयुक्त मजिस्ट्रेट व मनरेगा उपायुक्त विपिन कुमार जैन के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ काम हो रहा है। श्री जैन ने बाहर से आए प्रवासियों के लिए अलग से अभियान से चलाकर जॉब कार्ड बनवाया और उनसे कम से कम 28 दिन के कार्य का आवेदन लेने की व्यवस्था की। इसी का नतीजा है कि आज प्रतिदिन 70 हजार से अधिक श्रमिक काम कर रहे हैं। सीडीओ ने बताया कि 15 जून को 20 हजार श्रमिकों को काम दिया जाएगा।

-
जनचौपाल में यह लोग रहे मौजूद
जन चौपाल में जिला विकास अधिकारी शशि मौली मिश्र, बीडीओ दुबहड़ रमेश यादव, बीडीओ हनुमानगंज राजेश यादव, जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल, अंजनी पांडेय, नगवां के प्रधान विमल पाठक, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, डिम्पल सिंह समेत दुबहड़ ब्लॉक के समस्त प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक मौजूद थे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed