{"_id":"63824c65d442ec5b4e0b1df9","slug":"clashes-during-the-registry-at-the-sub-registrar-s-office-ballia-news-vns6856131123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उपनिबंधक कार्यालय पर रजिस्ट्री के दौरान भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उपनिबंधक कार्यालय पर रजिस्ट्री के दौरान भिड़े
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के मुंसफी तिराहा स्थित उपनिबंधक कार्यालय में शनिवार की दोपहर में हंगामा होने से अफरातफरी मच गई। जमीन की रजिस्ट्री कराने आए दो पट्टीदार आपस में ही भिड़ गए। जमकर मारपीट शुरू हो गई।
कोतवाली परिसर से सटे उपनिबंधक कार्यालय में शोरशराबे की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने बीचबचाव करते हुए विक्रेता गणेश निवासी उचेड़ा के चार पट्टीदारों जयराम पासवान, रामभरोसा पासवान, अनिरुद्ध पासवान निवासी उचेड़ा तथा कालीचरण निवासी भरौली को गिरफ्तार कर लिया।
विक्रेता गणेश अपने नाम की जमीन को दूसरे व्यक्ति के नाम बैनामा करना चाहते थे। तभी अचानक उनके पट्टीदार वहां पहुंच गए और वहां हंगामा खड़ा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते परिसर में एक तरफ सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए।