फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   civil Bar officials sworn

सिविल बार के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Tue, 31 Mar 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 31 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
civil Bar officials sworn
दी सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला जज चंद्रहास राम ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन


सर्व प्रथम चुनाव अधिकारी पीएन सिंह ने अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय को शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष ने महासचिव व अपनी पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष अशोक ओझा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष के अलावे वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह, महासचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष फहीम अख्तर, रामजी ठाकुर, अवनीश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विनोदचंद्र राय, संयुक्त सचिव महेश कुमार, पुस्तकालय मंत्री विमल कुमार राय, सदस्य कार्यकारिणी राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश नारायण चौबे, आलोक कुमार चौरसिया, सफदर अली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जज ने कहा कि सिविल कोर्ट परिसर की साफ-सफाई व भ्रष्टाचार पर नकेल का असर कल से दिखना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस मौके पर बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक ओझा, मणींद्र नाथ राय व चुनाव अधिकारी रामाधार तिवारी ने जिला जज को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर डीजीसी सिविल यशवीर सिंह ने चुनाव अधिकारी को तथा पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ता मणींद्र नाथ राय को माल्यार्पण किया।


 इस मौके पर शिवजी पांडेय, रमाशंकर पांडेय, सुभाषचंद्र पांडेय, शिवशंकर सिंह, रामशब्द यादव, लालबहादुर यादव, लल्लन यादव, नंदजी राजभर, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। सभा का कुशल संचालन निवर्तमान महासचिव अजय पांडेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed