फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   City not prepared to deal with waterlogging, 26 drains not cleaned

Ballia News: जलभराव से निपटने के लिए तैयार नहीं शहर, 26 नालों की सफाई नहीं

Tue, 22 Apr 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
City not prepared to deal with waterlogging, 26 drains not cleaned
बलिया। हर साल नगर पालिका प्रशासन बारिश से पहले शहर के छोटे-बड़े करीब 26 नालों की सफाई का दावा करता है। सफाई के नाम पर मोटा बजट भी खर्च किया जाता है, लेकिन तमाम दावों के बाद भी नगर वासियों को बरसात के दिनों में जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस बार जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश के बावजूद नगर पालिका नाला सफाई को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। जबकि बीते सप्ताह कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने बरसात का मौसम से आने पूर्व ही शहर के सभी नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

उधर, शहर में होने वाली जलभराव की समस्या से बेपरवाह नगर पालिका के जिम्मेदार व्यस्तता का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ने में व्यस्त है।
नागरिकों का कहना है कि कर्मचारी आते हैं और नालों के ऊपर से ही कूड़ा उठाकर ले जाते है। नालों के चोक होने से लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ता है।
पाश इलाके कलेक्ट्रेट परिसर सहित शहर के कई मोहल्लों में जलभराव होता है। वहीं करीब 20 साल से बहुत प्रशिक्षित सीवर लाइन प्रोजेक्ट अब तक मूर्त रूप नहीं ले पाया है। इसकी वजह से भी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोक हुए नाले बन सकते हैं परेशानी का सबब: गंदगी से चोक नाले शहरवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। अभी तक नगर पालिका ने इनकी सफाई नहीं कराई। कुछ नाले क्षतिग्रस्त भी हैं, इनको सही नहीं कराया गया। कई जगह नालों के पानी की निकासी पूरी तरह से बंद है।
यही नाले शहर के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं, क्योंकि ये नाले शहर के अंदर हैं और इन्हीं की हालत सबसे ज्यादा खराब है। अगर समय से पहले नाले साफ नहीं हुए तो इन चोक नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसना तय है।

जलभराव से जूझते हैं दो हजार परिवार: विगत कई वर्षों से श्रीराम बिहार कालोनी के 100, कल्पना कॉलोनी के 200, आवास विकास कॉलोनी के 1000, विवेकानंद कॉलोनी के 100, रामदहिनपुरम कॉलोनी के 500, जेल कॉलोनी के 50, पुलिस लाइन में करीब 300 आवास व टैगोर नगर के करीब 20 से 25 घरों के अलावा काजीपुरा मोहल्ला की बड़ी आबादी प्रतिवर्ष जलभराव की समस्या से जूझती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed